नीतीश जी बताएं,सत्ता केलिए कितना करेंगे भ्रष्टाचार का समर्थन : दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 11 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रांची आगमन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि सत्ता लोलुपता ने नीतीश कुमार जी को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के आगे घुटना टेकने को मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि जेपी, लोहिया के अनुयायी कहलाने वालों ने पहले बिहार में चारा घोटाला,रेलवे नौकरी घोटाला में संलिप्त लालू प्रसाद के परिवार से हाथ मिलाया और अब झारखंड में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हेमंत सोरेन से हाथ मिलाने पहुंचे है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती पर नीतीश कुमार से राज्य की जनता जानना चाहती है कि राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर उनकी क्या सोच है,जमीन की मची लूट पर उनका क्या विचार है,बेरोजगारों को बार बार ठगे जाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, शराब घोटाले के बारे में वे क्या कहना चाहेंगे, आदिवासी,दलित बेटी बहनों के साथ हो रहे दुष्कर्म,हत्या पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है,पिछड़ों के ट्रिपल टेस्ट के बिना हुए पंचायत चुनाव, स्थगित निकाय चुनाव के बारे में उनकी क्या राय है।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी झारखंड की नियोजन नीति पर राज्य के युवाओं को छले जाने पर भी अपनी स्पष्ट राय अवश्य दें।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन में बढ़ते सहयोगियों। से ज्यादा उम्मीद लगाए नही बैठी है। राज्य की जनता को पता है कि ठगबंधन के नेताओं के कितने रंग हैं।


Share: