झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव ने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित ।

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह 22 नंवबर को मनाया जायेगा।

23 नवंबर को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

रांची, 19 नवंबर । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने 22 नवंबर 2022 को आयोजित झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस समारोह एवं 23 नवंबर 2022 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


Share: