पट्टी विकासखंड क्षेत्र के रायपुर गांव में हैंडपंप रीबोर मरम्मत के नाम पर लाखों का घोटाला

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी।

2021,2022 के वित्तीय वर्ष में बिना किसी काम के लगभग 32 लाख 38 हजार रुपए निकाला गया।

पट्टी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने गांव में विकास की गंगा बहाने का सपना संजोए हुए है। लेकिन गांव में घोटालों की एक लम्बी फेहरिस्त है। विकासखंड पट्टी के रायपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2021,2022 में हैंडपंप रीबोर मरम्मत के साथ अन्य कार्यों के लिए लगभग 32 लाख 38 हजार रुपए निकाला गया है। लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। पंचायत भवन, इंडिया मार्का हैंडपंप रीबोर मरम्मत, कूड़ा दान, स्ट्रीट लाइट, दिव्यांग शौचालय, बैठने का बेंच, नाली के साथ ग्राम सभा में होने वाले कार्यों को दर किनार कर सरकारी धन का बंदरबांट हो गया। गांव में दर्जनों हैंडपंप रीबोर मरम्मत के लिए पडा है। लेकिन इसका धन निकाल कर ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी सहित इससे संबंधित कर्मचारी मौज मस्ती में लाखों रुपए पानी की तरह खर्च कर दिया है। रायपुर गांव के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री, जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, तक शिकायत की है। पंचायतीराज विभाग के सरकारी बेवसाइट पर लाखों रुपए गमन का लेखा जोखा दिख रहा है। अगर सही ढंग से रायपुर गांव में हुए घोटाले की जांच हो जाए तो और भी मामला सामने आएगा।


Share: