भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च कार्यक्रम किया गया

Share:

अभय तिवारी।

आक्रोश मार्च के दौरान जिला समाहरणालय पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार वापस जाओ.. गढ़वा विधायक मिथलेश ठाकुर वापस जाओ.. हेमंत सरकार मुर्दाबाद…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार लुट झुठ और भ्रष्टाचार के तीन वर्ष पुरा हुए। हेमंत सरकार में अपराध लुट हत्या माफिया राज बढ़ा है विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है हेमंत सरकार ने तीन साल गुजर जाने के बाद भी अब तक राज्य में एक भी विकास का काम नहीं किया है चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है झामुमो सरकार में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं बेरोजगारी चरम पर है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है बालु का अवैध कारोबार चल रहा है गरीब जनता को घर बनाने के लिए बालु नहीं मिल रहा है गरीब जनता को इस सरकार ने लुटने का काम किया है आने वाले समय में जनता फैसला करेगी। तीन साल में सिर्फ केन्द्र सरकार का काम दिख रहा है झामुमो के मंत्री विधायक केन्द्र सरकार के काम का झुठा श्रेय लेने में लगे रहते हैं।

पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता को सिर्फ लुटा गया है। युवा महिला व्यवसायी किसान हर वर्ग त्रस्त है उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले को बर्बाद कर दिया है युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है गरीब जनता को लुटा जा रहा है बालु का अवैध कारोबार खुलकर चल रहा है इसमें मंत्री से मुख्यमंत्री तक माफिया को संरक्षण प्रदान करने में लगे हुए हैं हेमंत सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है बेटियां सुरक्षित नहीं है गरीब जनता बालु के अभाव में अपना घर नहीं बना पा रहे हैं लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री विधायक खुलकर झारखंड को दोनों हाथों से लुट रहें हैं मंत्री के संरक्षण में माफिया राज गुण्डा राज चल रहा है जनता भय के माहौल में जीने को मजबुर है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किया था। उसका उल्टा हेमंत सरकार विनाश कार्य कर रही है गढ़वा जिला में बिजली व्यवस्था चौपट हो चुका है प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए गरीब को बालु नहीं मिल रहा है लेकिन खुलेआम अवैध कारोबार चल रहा है। भाजयुमो हेमंत सरकार में हो रहे अवैध कारोबार का खुलकर विरोध करते रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान महामंत्री विकास तिवारी जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता पार्वती सिंह सुरेन्द्र विश्वकर्मा मुरारी यादव अरविंद धर दुबे मनीष गुप्ता अभिषेक तिवारी डॉ लालमोहन उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद संतोष चंद्रवंशी बलराम यादव रविन्द्र साव राघो चंद्रवंशी बिपिन तिवारी धर्मेन्द्र कुमार अनित तिवारी नीतीश पटेल अरविंद प्रजापति प्रिंस तिवारी विकास तिवारी छोटु यादव ओमप्रकाश पासवान अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


Share: