एलआईसी एवं एसबीआई में प्रधानमंत्री के करीबी व्यापारियों द्वारा घोटाले के खिलाफ रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 6 फरवरी । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में एल.आई. सी.एवं एस.बी.आई. में प्रधानमंत्री के व्यापारिक मित्रों द्वारा घोटाला कर देश की जनता की गाढ़ी कमाई को डकारने के खिलाफ इंदिरा पैलेस, हिनू स्थित एल. आई. सी कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया गया । इससे पूर्व सभी कार्यकर्तागण बिरसा चौक में जुटे, जहाँ से जुलुस की शक्ल में हिनु पहुंचे और वहाँ पहुँच कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कोलेबिरा विधायक विक्रम कोंगारी एवं प्रदेश महासचिव शिव कुमार भगत मौजूद थे।

आज रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से अशोक मिश्रा, नागेंद्र गोस्वामी, सुंदरी तिर्की, संजय कुमार, ऐनुल हक, गौरीशंकर महतो, सुषमा हेम्ब्रम, मेरी तिर्की, चंदन बैठा, गुलज़ार अहमद, मो. महताब आलम, माधो कच्छप, शाहिद अंसारी, कृजीवन महतो, अब्दुस सलाम, विकास रजक, कल्याण लिण्डा, मिनु सिंह, किशोर नायक, शहनाज खातुन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।


Share: