भारत में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के अग्रदूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।
रांची, 11 अक्टूबर । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर सभी प्रमुख मंदिरों,देवालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया जिसमे प्रबुद्ध जन,पंडा,पुजारी,सहित पार्टी के पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

महानगर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,जिलाध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता,मंदिर के पुजारी गण शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि विश्व समुदाय आज इस भव्य सांस्कृतिक पुनर्स्थापना कार्यक्रम को देख रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के अग्रदूत हैं। कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत का महिमामंडन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लगातार हो रहा। कहा कि महाकाल लोक के लोकार्पण के पूर्व कई महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए हैं।

श्री प्रकाश ने प्रदेश भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री जी का राज्य की जनता की ओर से आभार और साधुवाद प्रकट किया।कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य गलियारा का सौंदर्यीकरण, केदारनाथ धाम का काया कल्प,चार धाम यात्रा को विश्वस्तरीय बनाना,करतारपुर कोरिडोर का निर्माण जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा आजादी के अमृत बेला में   भारत की सांस्कृतिक अमरता को भव्य स्वरूप में उजागर और पुनर्स्थापित किया जा रहा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि गुलामी के काल खंड में भारत की सांस्कृतिक विरासत को धूमिल करने की कोशिश हुई जिसे पुनर्स्थापित करने का कार्य पिछले 60..70वर्षों में नही किया गया। अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गौरव भाव को विकसित करने की कोई पहल नही की गई।उन्होंने कहा भारत की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्र की आत्मा है जिसके बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सांस्कृतिक  गौरव लौट रहा। दुनियां हमारी सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो रही। 

इसके अतिरिक्त विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में अलग अलग स्थानों पर प्रदेश महामंत्री  सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,  सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, हेमंत दास, मनोज मिश्र, सूर्यमणि सिंह, सत्यनारायण सिंह,सहित पूरे प्रदेश में हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पंडा,पुजारी, प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।


Share: