प्रतापगढ़:डॉ आशुतोष त्रिपाठी के द्वारा निःशुल्क विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा कों हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

निशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा
आज दिनांक 12 मार्च 2023 सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी तथा ए एस एम ग्रुप के संस्थापक डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी तृतीय दर्शन यात्रा को मां जगत जननी की ध्वजा पताका दिखाकर माता के दरबार के लिए 51 तीर्थयात्रियों का जत्था प्रस्थान कराया
डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया 14 जनवरी 2023 से लेकर 14 जनवरी 2024 प्रत्येक माह की पूर्णिमा को जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन सदर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को कराया जाएगा उसके उपरांत एक वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क कन्या विवाह का आयोजन संपन्न कराया जाएगा
मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा को पताका दिखाते हैं सभी भक्तजन माता रानी का जयकारा लगाते हुए दरबार के लिए प्रस्थान किए रास्ते भर माता रानी का जयकारा लगाते रहे।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष त्रिपाठी के प्रतिनिधि सुशील मेहरोत्रा ,गुड्डू लाला, सुशील चंद श्रीवास्तव परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला अरशद खान, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह भास्कर शुक्ला ,केडी शुक्ला, राजकुमार जैसवार, बलराम दुबे ,प्रीति सिंह ,शीला चतुर्वेदी,आशा त्रिवेदी, नेहा सिंह आदि उपस्थित थे।


Share: