प्रयागराज : सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share:

 अनिल कुमार पटेल।
अनिल कुमार पटेल।

मेजा, प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में ग्राम सभा चकडीहा के रहने वाले सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बतादें की माण्डा थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी चिंतामणि यादव (35) वर्ष 2005 में सिपाही पद पर चयनिय हुए थे। उनकी वर्तमान तैनाती कानपुर सेंट्रल में थी। बीते दिनों उक्त सिपाही की तैनाती मुगलसराय में थी। वहां से ड्यूटी कर कानपुर के लिए सिपाही ने ट्रेन से प्रयागराज तक की सफर किया और जीआरपी के बैरक 2 में विश्राम हेतु रुके थे। वहीं सोमवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास शौचालय में खून से लतपथ लाश मिली। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक मृतक सिपाही ने खुद की पिस्तौल से आत्महत्या की है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ठ होगी। इसकी जानकारी सिपाही के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक सिपाही की भाभी फूलपत्ती देवी चकडीहा ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान हैं। मृतक के भाई चन्द्रमा प्रसाद व राजबली यादव व पत्नी और चार बच्चों लवकुश,ऋषिकेश, रंजना व संजना का रो रो कर बुरा हाल है।


Share: