महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा सील – शिवराज सिंह चैहान

Share:

देवदत्त दूबे।
सभी देशों में कोरोना पुनः अपना असर दिखा रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। अनेक प्रदेशों में हालात बिगड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में हालात बेहद चिंताजनक है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने एक सख्त फैसला लिया है। महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की सीमा सील की जा रही है और छत्तीसगढ़ से आवाजाही पर भी प्रतिबंध होगा।
कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक के बाद शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य में सभी का मास्क पहनना बहुत जरूरी है। महाराष्ट्र से सटे जिलों में कोरोना संक्रमण बढ ़रहा है। इसी के मद्देनजर अब मालवाहक, आवश्यक सेवा और आपातकालीन आवाजाही की ही अनुमति है। शिवराज सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी जिले में स्थिति बेकाबू होती दिखे तो लाॅकडाउन लगा सकते हैं। रविवार से कोई भी जिला लाॅकडाउन लगा सकता है।
शिवराज सिंह के अनुसार मास्क न पहनने पर जुर्माना के साथ ओपन जेल में भी रहना पड़ सकता है। प्राइवेट अस्पतालों में बेड बढ़ाने के भी निर्देश हैं और आयुष्मान कार्ड धारक का मुफ्त में इलाज करने का भी , मरीजों से अधिक फीस न वसूलने के भी निर्देश हैं। इंदौर में मुख्य मंत्री ने दस हजार बिस्तरों की व्यवस्था का निर्देश दिया है।
सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे मेलों को अनुमति नहीं दी जाएगी और जिन जिलों में लाॅकडाउन लगा है वहां भी टीकाकरण जारी रहेगा।


Share: