अहिंसा रन : दौड़ेगी राँची अहिंसा के लिए

Share:

डॉ अजय ओझा।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) महिला शाखा जीतो मेन के साथ मिलकर पूरे भारत के 65 चैप्टर्स में एकसाथ अहिंसा रन का कर रहा है भव्य आयोजन।

रांची, 25 फरवरी । दिनांक 2 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन( जीतो ) महिला शाखा, जीतो मेन के साथ मिलकर सम्पूर्ण भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स के द्वारा अहिंसा रन का भव्य आयोजन कर रही है।

इस अहिंसा रन में रांची जीतो महिला शाखा, जीतो मेन तथा जीतो यूथ के साथ मिलकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

इस आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए 25 फरवरी को पोस्टर विमोचन तथा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया है जिसके चीफ गेस्ट एफजेसीसीआई के अध्यक्ष किशोर मंत्री जी हैं।

जीतो महिला शाखा की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, डायरेक्टर इन चार्ज पायल सेठी, सचिव सरोज पांड्या,उपाध्यक्ष अनीता पांड्या एवम एकता बड़जात्या, संयुक्त सचिव विनीता जैन एवं मोनिका पाटनी, कोषाध्यक्ष सुष्मिता जैन एवम सोनल नहाटा, जीतो मेन के अध्यक्ष गौतम जैन, चार्टर चेयरमैन प्रदीप काला,उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया एवम विशाल गोधा, सचिव अनंत जैन, जीतो यूथ के अध्यक्ष देवेश जैन, सचिव वैभव जैन, मीडिया को- ऑर्डिनेटर पायल गोधा, अलग अलग विभाग के निम्न कन्वीनर जीतो कनेक्ट – अनुराधा सेठी, स्पोर्ट्स- सोनम पाटोदी, स्पॉन्सरशिप – खुशबू जैन, आर्ट एंड कल्चर – विनीता सेठी, बी टू सी ट्रेड फेयर – रूबी जैन, संस्था कनेक्ट कन्वीनर स्मिता छाबड़ा, मोनिका छाबड़ा, निकिता छाबड़ा सभी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।

इस आयोजन में 65 चैप्टर्स एक साथ एक ही समय पर मैराथन (रन) स्टार्ट करेंगे।

तो आईये जानिए अहिंसा रन के पहलुओंं को-

यह रन भले ही जीतो महिलाएं आयोजित कर रही हों पर ये संपूर्ण मानवता और विश्व शांति के लिए है।

हम इसमें प्रभु महावीर के द्वारा दिये गए अहिंसा के वचनों को और शांति को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

इसलिए यह रन ओपन फॉर ऑल है। मतलब यह कि इसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते हैंं।

इसमे कोई आयु सीमा नही है।सभी अपना रजिस्ट्रेशन किलोमीटर की दूरी के अनुसार करवायेंगे।

यह रन 3 km, 5 km और 10km का रहेगा। जिसका ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन होगा। रेजिस्ट्रेशन एक न्यूनतम राशि का होगा। 3km-300rs.

5km -400rs.
10km -500rs

यह एक मैराथन दौड़ होगी। लेकिन अगर आप दौड़ नही सकते तो आप वॉक (चल) भी कर सकते है।

मैराथन दूरी की हर कैटेगरी (3 km, 5 km, 10 km) प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को दी जाएगी।इसके अलावा भी कई आकर्षक पुरस्कार होंगे।

प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

तो आईये करे आगाज़ इस नये दौर का जिससे अहिंसा व विश्व शांति संपूर्ण मानव समाज में लाई जा सके।


Share: