न्यूज़ रायबरेली:बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निष्पक्ष एवं पारदर्श।

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नव प्रोन्नत 320 मुख्य सेविकाओं को राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
इसी क्रम में जनपद रायबरेली की 08 मुख्य सेविकाओं को माननीय विधायक सलोन श्री अशोक कुमार जी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य द्वारा सलोन सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया तथा 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को लखनऊ योजना भवन में आयोजित समारोह में माननीय मंत्री बाल विकास एवम पुष्टाहार के करकमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

सलोन विकास खंड सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रायबरेली शरद कुमार त्रिपाठी खण्ड विकास अधिकारी सलोन श्री शशि कुमार तिवारी सीडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, संजय सिंह एवं मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहे।
जनपद रायबरेली के नव प्रोन्नत मुख्य सेविका जिसमें सलोन परियोजना की 05, शिवगढ़ परियोजना की 2, बछरावां परियोजना की 01 एवं ऊंचाहार परियोजना की एक आगंनबाडी कार्यकर्ती मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नत हुई एवं माननीय जनप्रतिनिधि गणमान्य के कर कमलों से सभी 09, नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं नियुक्ति पत्र प्राप्त कर हर्षित एवं प्रफुल्लित हुई।


Share: