न्यूज़ प्रयागराज:राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पुणे का विस्तार

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

शशिकांत शिंदे जिला उपाध्यक्ष,
कपिल जगताप तहसील अध्यक्ष।
आयुष अग्रवाल जिला सचिव
अविनाश बालासाहेब भोसले लीगल एडवाइजर।

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पुणे टीम का विस्तार करते हुए शशिकांत शिंदे को जिला उपाध्यक्ष जबकि कपिल जगताप को तहसील अध्यक्ष पद पर प्रमोशन दिया गया है जबकि आयुष अग्रवाल जिला सचिव व अविनाश बालासाहेब भोसले लीगल एडवाइजर बनाए गए हैं।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल खिराजे ने बताया कि संगठन के प्रति समर्पण व सक्रिय सकारात्मक योगदान के कारण शशिकांत शिंदे व कपिल जगताप का प्रमोशन जबकि आयुष अग्रवाल व अविनाश बालासाहेब भोसले की नई नियुक्ति की गई है। पुणे के जिलाध्यक्ष निशांत अग्रवाल के प्रस्ताव व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल खिराजे के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी आर पी दूबे की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने इन प्रमोशन व नियुक्तियों की घोषणा की है।
बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य करता है।


Share: