खबर प्रतापगढ़:हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ मे हुई अपराधिक वारदातो के अनावरण व सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.07.2023 को थाना देल्हूपुर के उ0नि0 श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा तलाश वांछित,वारण्टी अभियुक्त/ विवेचना के दौरान थाना देल्हूपुर में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 93/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त जावेद उर्फ मिट्ठू पुत्र यूनुस नि0ग्राम तौकलपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर मुम्बई पुलिस के सहयोग से ग्राम कलंबोली मैदान के पास थाना कलंबोली जनपद रायगढ़ (नवी मुंबई) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

जावेद उर्फ मिट्ठू पुत्र यूनुस नि0ग्राम तौकलपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीमः- उ0नि0 श्री देवेन्द्र प्रताप सिह मय हमराह थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़।


Share: