न्यूज़ जौनपुर:पत्रकार एकता संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

थाना बरसठी क्षेत्र के दीनापुर मलाई में महाराष्ट्र से कदम कदम समाचार पत्र के सम्पादक एवं समाज सेवी अनिल कुमार शर्मा ने पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी के कार्यों को देखते हुए उन्हें अपने आवास पर एक नया वस्त्र पहनाकर किया सम्मानित क़दम क़दम समाचार पत्र के सम्पादक अनिल कुमार शर्मा ने पत्रकार एकता संघ की सराहना करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र में रह कर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी का अपने संगठन के प्रति जो लगाव देखता हूं। वह तारीफे काबिल है।

और प्रदेश उपाध्यक्ष जी अपने सभी मीडिया भाईयों के लिए जो प्यार और सम्मान देते हुए हर मीडिया संस्थानों को मजबूत करने में दिलचस्पी रखते हैं। ऐसा काम कोई संगठन नहीं कर सकता है। मैंने तो अपने जीवन में बहुत से संगठनों को बहुत ही करीब से देखा है। लेकिन पत्रकार एकता संघ जैसा संगठन पहली बार देख रहा हूं। इस मौके पर उपस्थित रहे, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, संस्था संरक्षक डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, डॉ हिमांशु शर्मा,प्रेम शंकर शर्मा, पंचम शर्मा एवं संगठन के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


Share: