नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों का सम्मेलन आज

Share:


डॉ अजय ओझा।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे रहेंगे उपस्थित
रांची, 20 सितंबर । मंगलवार को अपराह्न 12 बजे से स्थानीय संगम गार्डेन सभा, मोरहाबादी, रांची में नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों का सम्मेलन आहूत है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे जी आज इंडिगो सेवा विमान से अपराह्न 12 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचेेंगे।
राज्य के सभी प्रखंडों से नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों का पंजीयन के उपरांत प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी जी एवं उदित राज, चेयरमैन, अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के राज्य प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे। 
प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन में झारखंड के सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी होगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे जी के द्वारा प्रदेश प्रतिनिधियों को दायित्व एवं कर्तव्य बोध के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की महत्ता पर राज्य प्रभारी उदित राज का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन के समापन के उपरांत संध्या 05 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के समन्वय समिति के सदस्यों के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी की बैठक होगी। 
दिनांक 21 सितंबर 2022 को प्रातः 11 बजे से स्थानीय मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन बैंक्वेट हॉल में झारखंड के सभी प्रखंडों नवनियुक्त अध्यक्षों का संकल्प सम्मेलन आहूत है।

Share: