प्रधानमंत्री मोदी जी के आने से महिलाओं को मिला सम्मान: नीतू डबास

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 27 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश कार्यालय में अटल सेवा सम्मान का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर के नेतृत्व में किया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं को सम्मान प्रदान कर उसके मनोबल को बढ़ाना है ।23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चल रहे सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की वैसी 5 महिलाओं को अटल अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया जो अपने क्षेत्र में नगर निकाय, पंचायत ,पंचायत समिति ,जिला पंचायत ,जिला परिषद जैसे पदों पर अपना परचम लहराई है । इस समारोह में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुश्री नीतू डबास उपस्थित थी ।उन्होंने कहा आज मोदी जी की सरकार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान प्रदान कर किया है वह कृषि क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो ,या पायलट उड़ाने की बातहो महिलाएं आज हर क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही है। यहां तक केंद्र में 11 महिलाओं को केंद्रीय मंत्री का दर्जा देकर महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया है। लेकिन झारखंड में हेमंत सरकार महिला विरोधी सरकार बनती जा रही है यहां की सरकार महिलाओं को वोट बैंक के नजर से देखती है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 कर दी है ताकि महिलाएं अच्छी स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके ।श्रीमती आशा लाकड़ा ने भी केंद्र सरकार के द्वारा निर्देशित महिलाओं से संबंधित सारे योजनाओं की प्रशंसा की उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कामयाबी का परचम लहरा लहरा रही है मोदी जी के सात सालों में महिलाओं को सम्मान ही सम्मान प्राप्त हुआ है मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती आरती कुजूर ने कहा महिलाओं को सम्मान देने के लिए मोदी जी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा केंद्र की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। यह झारखंड की सरकार अत्याचार ,भ्रष्टाचार, बलात्कारियो को संरक्षण देकर झारखंड को बर्बाद कर रही है हर दिन महिलाओं के साथ अत्याचार ,बलात्कार की घटनाएं हर दिन घट रही है ।ऐसी महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है । प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी ने कहा हेमंत सोरेन के नजर में झारखंड की महिलाएं केवल वोट बैंक है ।झारखंड की बेटियां आज विश्व में अपना परचम लहरा रही है और झारखंड प्रदेश में अनेकों प्रतिभावान बेटियां हैं उनको आगे लाने के बजाय उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है ऐसी सरकार नारी विरोधी सरकार है । इस कार्यक्रम में रांची की मेयर सह राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लाकड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीमा पात्रा ,मंजू लता दुबे, डॉ सीमा सिंह ,प्रगति शंकर, पिंकी खोया, अर्चना सिंह, रितु रानी ,नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम ,कुमकुम देवी ,रंजीता सिंह ,लक्की सिंह ,रेखा मेहता ,बबीता बर्मा, रेनू ,तिर्की लक्ष्मी कुमारी इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित हुए।


Share: