“मेरा जीवन खतरे में है” प्रिंस हैरी का हमशक्ल

Share:

लंदन । कुछ दिन पूर्व प्रिंस हैरी ने अपना पीठ थपथपा ने के लिए दुनिया के सामने यह कहा कि “उसने 25 तालिबानियो को मौत के घाट उतार दिया था और उसे इसका कोई अफसोस नहीं है” जब वह अफगानिस्तान में अंग्रेजी सेना के साथ वहां तैनात था।

प्रिंस हैरी

जब इस बयान को लेकर कुछ पत्रकारों ने प्रधानमंत्री ऋषि सोनक से इसके बारे में चर्चा की तो ऋषि सोनक में अपना पल्ला झाड़ लिया और इसके बारे में कोई भी बात कहने से मना कर दी।

जब तालिबानियों को इस बारे में पता चला की प्रिंस हैरी ने कहा है 25 तालिबानी को मौत के घाट उतार दिया और उसको इस बारे में जरा सा भी अफसोस नहीं है तब उन्होंने प्रेस वार्ता में यह कहा कि प्रिंस हैरी निहायती डरपोक इंसान है और वह तो कभी जंग के मैदान में गया ही नहीं और सभी ने प्रिंस हैरी के इस बयान पर खिल्ली उड़ाया।

अब कहानी और भी है इसी से जुड़ी हुई । दरअसल, 39 वर्षीय रहईस विटहोक जिनका शक्ल प्रिंस हैरी से मिलता है, यानी कि वे प्रिंस हैरी के हमशक्ल हैं, उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसा इसलिए है कि अब उन्हें अपनी जान पर खतरा नजर आ रहा है। ना जाने कब गुस्साए तालिबानी उनको प्रिंस हैरी समझकर उन पर हमला कर दे और उन्हें मौत के घाट उतार दे।


Share: