सांसद संजय सेठ ने आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के निमित्त सभी मंडलों में तिरंगा का वितरण किया

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 7 अगस्त । सांसद संजय सेठ द्वारा आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर सभी छह विधानसभा के सभी मंडलों में तिरंगा का वितरण किया गया इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा भारत आजादी का 75 वा साल अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हम सभी को प्रत्येक घर में तिरंगा लगाना है कोई भी घर छूटे नहीं प्रधानमंत्री जी का यह मुहिम 130 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में पिरोना है तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन बान शान है हमारे पूर्वजों के त्याग बलिदान और तपस्या के कारण हमें यह आजादी मिली है भगवान बिरसा मुंडा से लेकर लाखों अमर बलिदानीयों के कारण हमें आजादी मिली है हर घर तिरंगा अभियान भारत की स्वतंत्रता के लिए सब कुछ त्याग करने वाले हमारे देश पर जान निछावर करने वाले लोगों को याद करने का यह अभियान है।

सांसद सेठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें सभी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं अपने आसपास के लोगों को भी तिरंगा अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित करें आज के इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता समर सिंह, सत्यनारायण सिंह पूर्व विधायक रामकुमार पाहन महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो बलराम सिंह मुकेश मुक्ता अनीता वर्मा शशि भूषण भगत मनोज चौधरी मनोज गुप्ता राजू सिंह थानो मुंडा रामलगन राम सतीश सिन्हा नेहा सिंह विशाल चौधरी सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे


Share: