झारखंड के जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव अस्वस्थ

Share:

डॉ अजय ओझा।

जानकारी पाकर राज्यपाल पंहुचे रिम्स।

रांची, 30 जनवरी । राज्यपाल रमेश बैस आज झारखंड के ‘जल पुरुष’ के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री सिमोन उरांव जी के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर उनके स्वास्थ्य की स्थिति जानने हेतु रिम्स, राँची गये। वहाँ उन्होंने चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे उपचार की जानकारी प्राप्त की तथा ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सिमोन उंराव जल संरक्षण के अपने अनूठे प्रयास के लिए झारखंड का जलपुरुष कहा जाता है। उनके कार्यों का सम्मान करते हुए भारत सरकार ने उन्हें इसके लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया है। सिमोन उंराव आजकल अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।


Share: