भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस समारोह मनायेगा झारखंड प्रदेश कांग्रेस

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 27 दिसम्बर। झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कल कांग्रेस मुख्यालय, रांची में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर पूर्वाह्न 10ः30 बजे झंडोतोलन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने कहा कि 28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास के 137 वर्ष पूरे करने जा रही है और 138वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लडी गई, जिसमें पूरे देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीति-सिद्धांतों के साथ एवं अपना समर्थन दिया। जिसके परिणाम यह है कि देश आजाद हुआ और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनने में कामयाबी मिली। देश की आजादी की लडाई में हजारों कांग्रेसजनों ने अपनी कुर्बानियां दी, उनके बलिदान ने हमें सुन्दर हिन्दुस्तान दिया।


Share: