झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मस्थली उलिहातू से की

Share:

डॉ अजय ओझा।

कांग्रेस मन की बात नहीं करती वरन जनता की चिंता सुनती है : राजेश ठाकुर।

रांची, 10 अक्टूबर । भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत आज भगवान बिरसा का जन्मस्थली खूंटी जिला अंगर्तत उलिहातु से शुरू की गई। पदयात्रा के आरंभ के पूर्व भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज से नफरत खत्म हो, समाज में भाईचारा कायम रहे और सभी जाति धर्म के लोग एक सूत्र में बंधकर देश के विकास में योगदान दें यह अपील की गई। वहां से पदयात्रा चलकर के किताहातु पहुंची जो उलिहातु से 12 किमी की दूरी पर है। इसके उपरांत किताहातु मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया जहां जिला कांग्रेस कमिटी और स्थानीय लोगों के द्वारा पारंपरिक ढंग से ढोल बाजा और नृत्य के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया गया।

पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पदयात्रियों को संबोधित करते हुए आज देश को राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है, जो जनता की बात को सूने। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के लोग मन की बात नहीं करते बल्कि जनता की चिन्ता सुनते हैं, सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान अपने को समझने वाले देश के प्रधानमंत्री आज देश की जनता को भूखे मार रहे हैं।  महंगाई चरम पर है, देश के युवा बेरोजगार हो रहे है लेकिन प्रधानमंत्री अपने विलासिता में डूबे है। उन्होंने कहा कि हमारा पदयात्रा का मकसद चुनाव जीतना नहीं है बल्कि हम इस पदयात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं से रूबरू और उनकी समस्याओं को दूर करने का यह एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से एक और जहां संगठन भी मजबूत होगा वहीं दूसरी ओर जनमानस के समस्याओं का निदान भी होगा। राहुल गांधी ने लगातार यात्रा कर देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। राहुल गांधी के पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिये ही झारखंड में भी पदयात्रा शुरू किया गया है। हमारी यह यात्रा भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ, किसानों के हक और अधिकार के समर्थन के साथ-साथ देश की संविधान की रक्षा को लेकर है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से संगठन की मजबूती के साथ-साथ राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे विकास योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता यह बताने का काम करें कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार कैसे समाज में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर समाज को विभाजित कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक पदयात्रा नहीं है बल्कि काश्मीर से कन्याकुमारी तक समाज को एक सूत्र में बिना किसी भेद भाव के पिरोने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी जी की यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है इसे भाजपा में बेचैनी और छटपटाहट होनेा लाजमी है।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की भारत जोड़ो पदयात्रा आज से शुरू हो चुकी है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। यह यात्रा पूरे 81 विधानसभा के हर गांव, टोलों व कस्बों से भी शुरू होगी।

पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोडा, बन्धु तिर्की, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सुखदेव भगत, मधु कोड़ा, कालीचरण मुंडा, केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, श्रीमती आभा सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, मानस सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, गजेन्द्र सिंह, शशिभूषण राय, गुंजन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, केदार पासवान, राजेश सिन्हा सन्नी, बबलू शुक्ला, रामाकांत आनंद, वेद मिश्रा, राजन सिंह राजा, भानू प्रताप बड़ाईक, खूंटी जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल थे।


Share: