गौरव यात्रा में भाग लेने चार दिवसीय दौरा पर देवघर पंहुचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे

Share:

डॉ अजय ओझा।

हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

रांची, 12 अगस्त । आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 9 अगस्त से राज्य में चल रहे गौरव यात्रा में शिरकत करने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे अपने चार दिवसीय दौड़े पर देवघर पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महत्व कमलेश, संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह, मणि शंकर, संजय मुन्नम सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि देवघर से झारखंड प्रभारी गोड्डा के लिए 3:00 बजे प्रस्थान कर गए। गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित गौरव पदयात्रा को संबोधित किया।

गौरव पदयात्रा को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी की गाथा है गौरव यात्रा। गौरव यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश का इतिहास भी बताने का काम कांग्रेस कर रही है क्योंकि आज सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग हिंदुस्तान की इतिहास को बदलने का काम कर रहे हैं। आजादी कैसे और किस रूप में मिली इसका गलत प्रचार किया जा रहा है। अंग्रेजों से माफी मांग कर आज कुछ लोग राष्ट्र भक्त बन रहे हैं, दुकान खोल कर तिरंगा बेच रहे हैं।

पदयात्रा को संबोधित करते झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज राष्ट्र के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं लेकिन प्रधानमंत्री को काला जादू दिख रहा है । अब देश की जनता भी 2024 में प्रधानमंत्री को एक जादू दिखाइए और वह सत्ता से गायब हो जाएंगे।


Share: