झारखंड कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 15 अगस्त । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाया गया।

ADVT.

सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने पूर्वाहन् 10ः00 बजे झण्डोतोलन किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया एवं झण्डे को सलामी दी गयी। वन्देमातरम् गीत के साथ झण्डातोलन किया गया तथा राष्ट्रीय गीत कांग्रेसजनों द्वारा गाया गया एवं मिठाईयां बांटी गयी।

ADVT.

झण्डोतोलन के उपरान्त झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए कांग्रेसजनों एवं राज्य की जनता को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलायी जिसकी वजह से आज हमसब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहरा रहे है। ऐसे समय में उन स्वतंत्रता सेनानियों को एवं क्रांतिवीरों को नमन करता हूं और जो इस देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरा किया है, जो आजादी में हमारी भूमिका रही है वो किसी से छूपी नहीं है और लगातार हमने देश बनाने का ही नहीं देश को बचाये रखने का भी काम किया है और हमने आाजादी के 75वें वर्षगांठ पर जो गौरव यात्रा निकाला, आजादी की गौरव गाथा गा रहे थे और जो हमलोग झंडा फहरा रहे हैं, आज हमें संकल्प लेना होगा जो आजादी कंाग्रेस ने दिलायी है उस आजादी को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमारे पूर्वज ने जो आजादी दिलायाी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने जो सपना संजोया था उनके सपनों को हमसब मिलकर साकार करने का काम करेंगे। हमें यह देखना होगा कि स्वतंत्रता सेनानियों को हम याद कर पर रहे हैं कि नहीं, कहीं न कही स्वतंत्रता सेनानियों को भूलाया जा रहा है और इतिहास के साथ छेडछाड़ किया जा रहा है आईए हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि देश की आजादी, लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थानों को बचाने के लिए हम अपने कर्तव्य का निर्वह्न करें।

ADVT.

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, रवीन्द्र सिंह, डॉ जयप्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा मदन मोहन शर्मा, जय शंकर पाठक, सुनील सिंह, निरंजन पासवान, सलीम खान, जगदीश साहु, अभिलाष साहु, शकील अख्तर अंसारी, अमरेन्द्र सिंह, भानू प्रताप बड़ाईक, अभिजीत राज, तपेश्वर नाथ मिश्रा, शशिभूषण राय, जेएन मिश्रा, रामाकांत आनंद, सुरेन राम, अरूण श्रीवास्तव, आनदं जालान, , छोटू सिंह, सुबोध गुप्ता, पप्पू पासवान, जितेन्द्र त्रिवेदी, जगरनाथ साहु, दीपक ओझा, बंटी सिंह, राजीव पांडेय, सदाब खान, अब्दुल रहमान, यूसूफ, सगीर, दामोदर राम, राजीव कममल, राखी कौर, गुलाम सरवर, आवेश अख्तर, सुरेन्द्र यादव, निवारण महतो, नमन राय, देवदास कुमार, सुनैना कुमारी, सीमा भगत, संगीता उरांव, अमृता भगत, मुनीम अंसारी, अभिषेक कुमार, विनिता पाठक, अजय सिंह, पूर्णिमा सिंह, किशोरी लकड़ा, प्रवीण सिंह, प्रेम लता मिश्रा, सुलभ कुमार मिश्रा, शहीद अहमद, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

ADVT.

Share: