तो क्या बसपा के साथ जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी, लखनऊ : उत्तर प्रदेश ब्यूरो सुप्रीम।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक चर्चित चेहरा बने हुए हैं। अपने बयानों के चलते वे लगातार सुर्ख़ियों में रहते है। इस समय वे समाजवीदी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर अपना बयान देते रहते हैं। आज उन्होंने एक नई हवा देते हुए कहा की अगर सपा से गठबंधन टूटता है तो वे बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ जा सकते है।

बीजेपी के साथ जाने को लेकर चल रही सुर्ख़ियों को ख़त्म करते हुए ओपी राजभर बोले कि गठबंधन टूटता है तो वे बीएसपी के साथ जा सकते है। हम बीजेपी के साथ नहीं है, बल्कि द्रोपदी मुर्मू के साथ हैं। द्रोपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति से आती हैं, इसलिए हम उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री जी ने फ़ोन कर के बुलाया हमसे समर्थन मांगा है इसलिए हम उनके साथ हैं।

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर, विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की मीटिंग के बाद में न बुलाये जाने से नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद वे लगातार अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार कर रहे है। अखिलेश यादव की तरफ से भी प्रतिक्रिया आती रहती है। कयास लगाए जा रहे हैं की सुभासपा और सपा का गठबंधन अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।


Share: