अमेठी में चार दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला
अमेठी, 14 अप्रैल (हि.स.)। मोहनगंज इलाके में मंगलवार को कुएं में एक युवती का शव कुएं में मिला। मृतका की पहचान कर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी महादेव ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री संगीता 10 अप्रैल को गेहूं की मड़ाई करने के लिए घर से निकली थी। उसके पास से उनकी बेटी लापता चल रही थी। मंगलवार को गांव के कुएं में एक युवती का शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका की पहचान पुलिस ने लापता संगीता के रुप में की है।
अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया कि संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना चार दिन पहले की है। वह खेत में मड़ाई कर रही थी, जिसके बाद से लापता थी। आज उसका शव जहां मड़ाई हो रही थी उसी के पास एक कुएं में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/असगर/दीपक