अमृत महोत्सव अंतर्गत अमृत सरोवर का निरीक्षण

Share:

डॉ अजय ओझा।

श्रीमती निधि खरे ने किया निरीक्षण।

बेड़ो प्रखंड के ईटा पंचायत में अमृत सरोवर का निरीक्षण।

श्रीमती निधि खरे ने मनरेगा पार्क का भी किया निरीक्षण।

लाभुकों से मिलकर प्राप्त सुविधाओं पर की चर्चा।

पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार की अपर सचिव हैं श्रीमती निधि खरे।

रांची, 12 जुलाई। अपर सचिव, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली व आकांक्षी जिला रांची की केंद्रीय प्रभारी श्रीमती निधि खरे एवं उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर ने बेड़ो प्रखंड का भ्रमण किया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत पदाधिकारियों ने अमृत सरोवर और मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया गया।

बेड़ो प्रखंड के ईटा पंचायत ईटा चिलदारी गांव में अवस्थित मनरेगा पार्क में लगभग 32 किसानों द्वारा आम बागवानी की गई है। साथ ही मनरेगा अंतर्गत अन्य योजनाएं जैसे डोभा निर्माण, सिंचाई कूप, ट्रेंच, दीदी बाड़ी निर्माण सहित कई योजनाओं को मनरेगा पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।

श्रीमती खरे द्वारा मनरेगा के लाभुकों द्वारा किए जा रहे कार्य, प्राप्त आमदनी तथा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को किसी भी कीमत पर व्यवहार में नहीं लाने का निर्देश दिया।

मनरेगा पार्क निरीक्षण के पश्चात श्रीमती खरे ने खुखरा पंचायत के खुखरा में निर्मित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। वर्ष 2018 में 22 लाख की लागत से भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है, जो 240 फीट लंबा 240 फीट चौड़ा और 11 फीट गहरा है। इस तालाब में साल भर पानी रहता है और लगभग 22 एकड़ में खेती की जाती है। श्रीमती खरे तालाब के नजदीक के जमीन वाले कृषक से मिलकर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। किसान द्वारा बताया गया कि जब से यह तालाब बना है तब से पलायन रुका है। खुखरा में 18 बड़े तालाब हैं जिनमें 5 तालाबों का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किया जा चुका है।

भ्रमण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी प्रखंड के अन्य पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे।


Share: