हॉट स्पॉट नजरबाग मस्जिद के आसपास सुबह से सेवा में जुटे सिविल डिफेंस कार्यकर्ता
लखनऊ, 12 अप्रैल (हि. स.)। लखनऊ में लॉक डाउन के 19 वें दिन की सुबह नजरबाग इलाके के लोगों के लिए चेहरे पर खुशी लाने वाली हो गयी। हॉट स्पॉट नजरबाग मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता सुबह ही पहुँच गए और लोगों के कार्यो में सहयोग कर सेवा कार्य किया।

नजरबाग़ के नजर अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति को होम्योपैथिक दवा की जरूरत थी। वह घर से नहीं निकल सकते थे। तभी मुरली नगर बाजार से गर्ग होम्योपैथिक की दुकान से सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता ने दवाई लाकर अपार्टमेंट में उस व्यक्ति को दे दिया। उस व्यक्ति के परिवार ने सिविल डिफेन्स का धन्यवाद दिया।
सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविज़नल वार्डन हेमन्त कौशल, यज्ञ मणि दीक्षित, गोपाल, धीरेंद्र कुमार ने उस परिवार को सदैव तत्पर रहने वाले सिविल डिफेंस को कभी भी सहायता के लिये बुलाने को कहा।
– सिविल डिफेंस के यह कार्यकर्ता है अतिसक्रिय
हज़रतगंज के डिप्टी डिविज़नल वार्डन हेमन्त कौशल के साथ पोस्ट नंबर 7 के पोस्ट वार्डन अनिल खरे, डिप्टी पोस्ट वार्डन यज्ञमणि दीक्षित, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश चौरशिया, गोपाल नारायण बाजपेयी, रवि जायसवाल, पोस्ट नंबर 8 के अनुराग मिश्रा, पोस्ट नंबर 10 के सुनील करमचंदानी और पोस्ट नंबर 5 के घनश्याम शर्मा हॉट स्पॉट के निकट क्षेत्र के लोगों से कोरोना वायरस से बचाव व सभी स्थानीय दुकानदारों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व जिला प्रशासन द्वारा लागू लॉक डाउन का पालन करने के लिए कहते मिले। सिविल डिफेंस के ये सभी कार्यकर्ता लॉक डाउन में अतिसक्रिय है।