मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ सांसद संजय सेठ से की मुलाकात

Share:

डाॅ अजय ओझा।

उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ।

रांची, 2 मई । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हैदराबाद स्थित “एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल” में इलाजरत रांची के सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशल क्षेम जाना । मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की होने की कामना की।

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों,ने रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की है।

श्री सेठ हैदराबाद के अस्पताल में इलाजरत हैं।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की है।


Share: