असहाय लोगों की मदद करना ईश्वर की आराधना के बराबर है

Share:

उर्मिला शर्मा।

देव नहरी में कॉर्डेट द्वारा कंबल वितरित।

फूलपुर। देवनहरी गांव में असहाय एवं गरीबों के लिए कोरडेट के सौजन्य से कड़ाके की ठंड में बचाव के लिए कंबल वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि दयाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि असहाय लोगों की मदद करना ईश्वर आराधना के बराबर है।

ADVT.

अपनी क्षमता के अनुसार समाज के हर सक्षम व्यक्ति को असहाय लोगों को आगे बढ़ाने एवं समाज में समरसता पैदा करने के लिए के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए।

कोरडेट के प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव ने कहा कि संस्था समय-समय पर किसानों एवं जरूरतमंदों की मदद कर नवीन जानकारियां उपलब्ध कराता है।

जिससे हर किसान नई तकनीकी जानकारी हासिल कर उसे प्रयोग में लाएं तथा समृद्धिशाली बने।

कार्यक्रम का संचालन कृषि विशेषज्ञ डा. हरिश्चंद्र ने किया। प्रधान प्रतिनिधि गुलाब त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर गांव के चार दर्जन से अधिक लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया गया।


Share: