बनारस में ईद का प्राचीन इतिहास

Share:

बनारस का ईद देश में गंगा जमुनी तहजीब पेश करता है। बनारस में ईद का इतिहास बहुत पुराना है और इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। डाॅ मोहम्मद आरिफ के अनुसार मुसलमानों के आने के साथ ही हिंदुस्तान में ईद मनाने के प्रमाण मिलते हैं। बनारस में सबसे पहले ईद गोविंदपुरा एवं हुसैनपुरा में मनाई गई ऐसा इतिहास की किताबों से पता चलता है। हिंदुस्तान में मुसलमानों के सत्ता पर काबिज होने से पहले ही बनारस में मुसलमान आकर बस्तियां बसाकर बस गए थे। ईद के जश्न के दौैरान हिंदू मुसलमान को पहचानना मुश्किल होता था यह बनारस की गंगा जमुनी तहजीब है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध थी और जिसे देखकर कुतुबुद्दीन ऐबक भी अचरज में पड़ गया था।


Share: