राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पहुंची उड़ीसा द्रौपदी मुरमू
समीर रंजन ।
![](https://sampurnamaya.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221110-WA0060-1-713x1024.jpg)
भुवनेश्वर : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा पहुंच गयी हैं। राष्ट्रपति बनने के पश्चात द्रौपदी मुर्मू की यह पहली ओडिशा यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:50 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचीं। महामहिम के स्वागत के लिए राज्यपाल गणेश लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत पार्टी के कई नेता और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे ।
![](https://sampurnamaya.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221110-WA0062-1-1015x1024.jpg)
वहां राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू भुवनेश्वर एयरपोर्ट से वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से सीधे पुरी के लिए रवाना हो गयी हैं ।
![](https://sampurnamaya.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221110-WA0059-1-682x1024.jpg)
राष्ट्रपति 11:40 बजे तलबानिया हेलीपैड पहुंची । चॉपर से नीचे उतरने के बाद जगन्नाथ दिर पहुंची।