उत्तर प्रदेश :देवरानी जेठानी में पंचायत चुनावी टक्कर

Share:

प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का परिवार फिर खबरों में आ गया। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट जारी होते ही इस परिवार में भी लड़ाई प्रारंभ हो गई। रामवीर ने पहली बार प्रेस कान्फ्रेंस करके अपने छोटे भाई मुकुल उपाध्याय पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस भाई को मैने बुलंदियों पर पहुंचाया उसी ने मुझे कलंकित कर दिया। इस परिवार में काफी लंबे समय से कलह चल रही है।
लगभग ड़ेढ़ वर्ष पहले मुकुल उपाध्याय ने राजवीर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए थे। बड़े भाई का कहना है कि उन्होंने छोटे भाई को पढ़ाया लिखाया, शादी करवायी और राजनीति में लाने के लिए घर के जेवर तक बेच डाले। लेकिन भाई हमेशा मुझ पर कलंक लगाता रहा। यहां तक कहा कि मैं और मेरी पत्नी इसका मर्डर कराना चाहते हैं। खैर यह तो परिवार की लड़ाई है अब चलते हैं देवरानी जेठानी के चुनावी जंग की तरफ।
हुआ यूं कि रामवीर उपाध्याय की पत्नी हाथरस के जिला वार्ड नंबर १४ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने शनिवार को नामांकन भरा। मुकुल उपाध्याय की पत्नी और सीमा उपाध्याय की देवरानी रितु उपाध्याय ने भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में इसी वार्ड से नामांकन किया। अब देवरानी जेठानी आमने सामने हैं। इससे परिवार का कलह घटेगा या बढ़ेगा।


Share: