संवैधानिक अधिकारों का हनन सबसे ज्यादा इस्लाम ने किया: सदाशिव कोकजे

Share:

प्रयागराज, 03 फरवरी (हि.स.)। संवैधानिक अधिकारों का हनन सबसे ज्यादा इस्लाम ने किया है। संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। यह अच्छा है कि हमारे धर्म के खिलाफ बोलकर हमारी कमियों को दूर कराने की कोशिश करते हैं। 

यह बातें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) केन्द्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने सोमवार को माघ मेला स्थित विहिप के शिविर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राम मन्दिर बनने का संकल्प और सपना हमारा पूरा होने जा रहा है। इसकी डिजाइन क्या होगी और कौन बनायेगा इन सब बातों से हमारा कोई मतलब नहीं है। राम जन्म भूमि में ऐसे भी लोग हैं जो चालीस वर्षों से लगे हुए हैं, उन्हें भी कुछ कार्य मिलना चाहिए। कहा कि फिलहाल इस मामले में मार्गदर्शक मंडल ही अपने विचार रख सकते हैं, हमसे कोई लेना-देना नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में ही समरसता है और इसका प्रचार-प्रसार करना हमारा कर्तव्य है, जिससे लोगों को लगना चाहिए कि हम उनके हितैषी हैं। केवल भोज करने से समरसता नहीं आती, इसके लिए लगना पड़ता है। उन्होंने सीएए के बारे में कहा कि संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में गैर इस्लामिक लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे में उन्हें नागरिकता दी जा रही है तो क्या बुराई है। ये लोग अपनी कुंठा, हताशा और निराशा को इस रूप में निकाल रहे हैं, जो इनके लिए घातक होगा। 

उन्होंने कहा कि आज घर में रहने वाली महिलाएं सड़कों पर हैं और कल कहीं इन्हीं महिलाओं को खुश करने के लिए इस्लाम के खिलाफ ‘तीन तलाक’ जैसे संवैधानिक मामले इनके पक्ष में आए और इन्होंने विरोध किया तो यही महिलाएं एक मंच पर आकर इनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगी, तब क्या होगा। इस अवसर पर विहिप केन्द्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र तथा काशी प्रांत मंत्री आनन्द उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय/सुनीत 


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *