कांग्रेस अल्पसंख्यक कमिटी की बैठक आयोजित

Share:


डाॅ अजय ओझा।
पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के जीते प्रतिनिधियों का किया गया स्वागत
रांची, 7 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक, एससी, एसटीट एवं ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर श्री के0 राजू जी के निर्देशानुसार भारत जोड़ कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की उपस्थित हुए। इस मौक पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, जवाहर बाल मंच के स्टेट कोर्डिनेटर तारिक अनवर, डॉ शाजदा खातून शोभा रानी, उपस्थित थी।


बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर जी को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश कंाग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वगत किया।  
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कंाग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जनमुददों को लेकर लगातार कार्य कर रही है। जब से शकील अख्तर अंसारी संगठन का चेयरमैन बने है सात वर्षाे जिला से लेकर प्रखंड तक संगठन का प्रारूप तैयार किये हैं। उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यक, एससी, एसटी एवं ओबीसी के पदाधिकार सामूहिक रूप से मिलकर भारत जोड़ो के तहत यात्रा करते हैं तो आमजनों तक कांग्रेस पार्टी की विचार-धारा को पहुंचाने में सफल होंगे। 


झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की हौसला को अफजाई करते हुए कहा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम को कैसे सफल बनायी जाए इसके बार में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से सुझाव लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता की मुहिम को आमजनों तक पहुंचाने का काम करेंगी। 
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कुछ सुझाव दिये हैं, जिसमें बोर्ड निगम का गठन, बचे हुए जिलों में 20 सूत्री का गठन, 15 सूत्री का गठन जल्द से जल्द हों एवं अल्पसंख्यक आयोग में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को विशेष रूप से जिम्मेवारी देने का भी सुझाव दिया है, जिससे पूरे प्रदेश में एक अच्छा संदेश जाए ताकि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी में मजबूती के साथ कार्य करें।
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने भारत जोड़ो कार्यक्रम को लेकर सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने जिला में  अल्पसंख्यक, एससी, एसटी एवं ओबीसी अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करने का कहा गया।
बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सरायकेला-खरसांवा के जिलाध्यक्ष मो मोहसिन ने किया। 


बैठक में  मुख्य रूप से महताब सिद्दीकी गुलरेज अंसारी इरफ़ान चौधरी मौलाना अंसार ज़िऊल रेहमान सरवर आलम अख्तर अली अख्तर हुसैन हाजी सिकंदर  मो मोहसिन अरशद अंसारी नेसाब अहमद रमजान अंसारी नफीसा आलम अय्यूब अंसारी ज़हिर अंसारी गुलाम मुस्तफा एकराम अंसारी महमूद अली अकबर अंसारी असरफुल हुदा इत्यादि लोग शामिल थे।



Share: