कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डे एवं अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Share:

डॉ अजय ओझा।

कांग्रेस के तीन विधायकों के कैश कांड में गिरफ्तारी समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत।

रांची, 14 अगस्त । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की।

ADVT.

मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

ADVT.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर एवं अन्य उपस्थित रहे।

ADVT.

ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों कांग्रेस के तीन विधायकों को प. बंगाल पुलिस ने लगभग 50 लाख नकद रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे बंगाल में जेल में बंद हैं। उनपर आरोप है कि वे भाजपा से मिलकर झारखंड सरकार को गिराने की जुगत में थे।

ADVT

लेकिन उनकी योजना अमल में आने के पहले ही उनकी गिरफ्तारी हो गई। इसलिये झामुमो और कांग्रेस बहुत सतर्क होकर अपनी रणनीति तय कर रहे हैं।


Share: