कांग्रेस ने आजादी के बाद जनजाति महापुरुषों को भुलाया,एक परिवार का किया महिमा मंडन : तेजस्वी सूर्या

Share:

डॉ अजय ओझा।

भगवान बिरसा मुंडा कर्नाटक में भी पूजे जाते हैं ।

रांची, 14 अगस्त । प्रदेश युवा मोर्चा ने आज रांची में युवा संवाद को आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। यहां के जनजाति समाज के युवाओं ने आजादी के आंदोलन में अपनी बड़ी कुर्बानी दी।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद इतिहास में ऐसे जनजाति समाज के त्याग और बलिदान को भुला दिया।

ADVT.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार के महिमा मंडन में जुटी रही।

ADVT.

श्री सूर्या ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को रांची से दो हजार किलोमीटर दूर कर्नाटक के समाज में भी भगवान की तरह पूजा जाता है।

ADVT.

कहा कि पूरब से पश्चिम,उत्तर से दक्षिण पूरे भारत के जनजाति युवक युवतियों का आजादी के आंदोलन में 1857 के पहले से ही बड़ा त्याग बलिदान रहा है।

ADVT.

उन्होंने कहा की ऐसे गुमनाम महापुरुषों के त्याग बलिदान को महिमा मंडित करने केलिए ही यह आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मना रहा है।
मोदी जी के नेतृत्व में यह बढ़ता भारत है।बदलता भारत है।
उन्होंने कहा कि देश के आनेवाले 25वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमे,आत्मनिर्भर भारत,विकसित भारत, दुनिया का विश्व गुरु भारत बनेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने दिन है।

श्री प्रकाश ने कहा कि युवाओं के जोश को देखकर लगता है कि आने वाले समय में भारत का विश्व गुरु बनना निश्चित है।

श्री प्रकाश ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।”

श्री प्रकाश ने कहा कि देश की असंख्य स्वतंत्रता सेनानीयों ने युवा अवस्था मे ही देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

झारखंड के जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों की एक लंबी सूची है जिसे इतिहास ने कभी स्थान नही दिया। इन वीर सपूतों ने अपनी मिट्टी, संस्कृति को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़े और हज़ारों हज़ार आदिवासियों ने आने देश के लिए अपने प्राण त्यागे।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन वीर जनजाति सपूतों को सम्मान देने के लिए जनजाति गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है, यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं इस मौके पर हम संकल्प लें कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अध्यक्षीय और स्वागत भाषण देते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज हम सब के लिए बहुत ही गौरव का दिन है कि जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो हम सबों के बीच युवाओं के नेता तेजस्वी सूर्या हम सबों के बीच उपस्थित है।हम सभी युवाओं को प्रधानमंत्री जी के सपनों का झारखंड बनाना है, यह हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात ह। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का अपना घर भी झारखंड के मधुपुर में ही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या का राँची एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया गया। राँची एयरपोर्ट से हज़ारों मोटरसाईकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तेजस्वी सूर्या स्वयं मोटरसाइकिल चलकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। बिरसा चौक पहुँचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तिरंगा यात्रा कार्निवाल पहुँचा। वहां पारंपरिक परिधान वाद्य यंत्र के साथ भव्य स्वागत किया गया।

“युवा संवाद” कार्यक्रम स्थल पहुँचते ही वैदिक मंत्रों के द्वारा और आदिवासी परंपरागत नृत्य कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। तेजस्वी सूर्या का स्वागत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र एवं पारंपरिक टोपी पहनाकर किया।

मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनीष दुबे ने किया।

कार्यरक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत,रांची के सांसद संजय सेठ,भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं रांची की मेयर आशा लकडा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी दीपज्योति मुंड, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज, युवा मोर्चा के प्रभारी विनय जयसवाल, अशोक बड़ाईक,सूर्य प्रभात,भूपेंद्र सिंह, सत्यदेव मुंडा, अमित साहू, पवन पासवान, प्रियंका रंजन, रितेश सिंह, प्रभाकर चौबे, आशीष चंद्र, रवि रंजन सिंह,सत्यदेव मुंडा, अरविंद तिवारी, पप्पू झा,अमित साहू, अनुराग जयसवाल, संजय महतो, राहुल सहदेव, सुमन सौरभ, अजय भारती पवन पासवान आशीष पांडे, सुरेश शर्मा,अमन यादव,संकेत तिवारी, अश्मित शेट्टी, निशांत कुमार, रोमित नारायण सिंह, विवेकानंद जयसवाल,सुनील सिंह सहित हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share: