भाजयुमो (कला एवं खेल प्रकोष्ठ ने डॉ रामदयाल मुण्डा के 83वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 23 अगस्त । बौद्धिक व सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेतायादडॉ राम दयाल मुंडा जी कि 83 वी जयंती पर भाजयुमो ( कला एव खेल प्रकोष्ठ) रांची महानगर ने उन्हें श्रदांजलि देते हुए याद किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से आदि धरम के महानायक महान शिक्षाविद्, समीक्षक, आलोचक, लेखक, कुशल प्रशासक, भाषा विद, संस्कृति प्रेमी, गीतकार, बा सुरी वादक, और एक महान दूरदृष्टा मां -माटी से गहरा जुड़ाव , आदिवाशियत, जल,जंगल,जमीन और भाषा -संस्कृति के प्रति अगाध प्रेम बौद्धिक और सांस्कृतिक आंदोलन के प्रेणता डॉ रामदयाल मुंडा जी के 83 वी जयंती के अवसर पर भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में भा जयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के सदस्यों ने डॉ राम दयाल मुंडा जी के मोराबादी के आवास जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर सभी ने कहा कि डॉ राम दयाल मुंडा का आदिवासी कला -संस्कृति से गहरा लगाव था। उन्होंने आदिवासी कला एवं संस्कृति सह भाषाओ को प्रतिष्ठा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर सभी लोगों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से स्व डॉ रामदयाल मुंडा जी की पत्नी अमिता मुंडा,पुत्र गुंजल मुंडा, भाजयुमो रांची महानगर कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार दुबे, महादेव पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी ।


Share: