22 जून को गिरिडीह आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Share:

डॉ अजय ओझा।

झंडा मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।

गिरीडीह, 15 जून । भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के सघन प्रवास के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को गिरिडीह आयेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड की जनता का सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना महत्वपूर्ण समय झारखंड को दिया।
श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड की धरती से श्री नड्डा जी का पुराना रिश्ता है।उन्होंने कहा कि उनके ओजस्वी भाषण को सुनने केलिए लाखों लोग पहुंचेंगे।

सभा की तैयारी को लेकर गिरिडीह में हुई बैठक

आज गिरिडीह परिसदन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की 22 जून को होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रणव वर्मा, लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, अमित तिवारी, सुरेश साव आदि उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की।


Share: