ईडी के पीछे छिपकर मोदी सरकार कर रही है कांग्रेस पर वार : राजेश ठाकुर

Share:

डॉ अजय ओझा।

सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ के विरोध में झारखंड कांग्रेस का सत्याग्रह ।

रांची, 26 जुलाई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज दूसरे दिन ईडी द्वारा पूछताछ पर बुलाने पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह 10 बजे से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में सत्याग्रह के माध्यम से विरोध जताया जा रहा है। इस सत्याग्रह कार्यक्रम में मंत्री विधायक जिलाध्यक्ष समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिरकत किया।

सत्याग्रह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज पूरा देश मोदी सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध, तानाशाही और गुंडागर्दी देख रहा है। यह सत्य की जंग है। सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता है। ईडी के पीछे छिपकर  मोदी सरकार कांग्रेस पर कायराना वार कर रही है। वे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। जो प्रतिशोध की राजनीत साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और जिस दिन लोकतंत्र में एक पहिया उलट गया उस दिन लोकतंत्र नहीं बचेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार  ईडी सीबीआई के द्वारा कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का साजिश रच रही है तो हम उन्हें बता देना चाहते हैं। आपके पास ईडी सीबीआई हो सकती है कांग्रेस के पास गांधी का विचार-धारा, सरदार पटेल का आत्मबल , पंडित नेहरू का दूरदर्शिता,  सोनिया गांधी का त्याग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धैर्य है। हम माफीवीरों के अनुयायी नहीं जो कारागार की दिवारें देखकर माफी लिख आये थे।  सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  हम उस गांधी का वंशज है जिन्होंने निहथे रहकर देश की जनता की ताकत के बल पर दुनिया के सबसे बड़ी तानाशाही ताकत को हिन्दुस्तान छोड़कर भागने को विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी, सरकारी संसाधनों की लूट से ध्यान हटाने के लिए केन्द्र सरकार इस प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैंे। जिसे देश की जनता भली-भांति समझती है। सत्य कभी पराजित नहीं होता सत्य की हमेशा जीत होती है और इस लड़ाई की जीत होगी। केन्द्र सरकार के मंशूबे विफल होंगे और देश की जनता इनके अहंकार को 2024 में पूरी तरह तोड़ने का काम करेगी।

सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार हर तरह की हथकंडे अपना रही है। संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया जा रहा है। इडी लगातार कांग्रेस के नेताओं से पूछताछ कर रही है लेकिन यह बताने में सक्षम नहीं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की गलती क्या है।

सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि केन्द्र सरकर महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए ईडी के द्वारा विपक्ष के नेताओं को निशाने पर ले रही है। आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि जब जब विपक्ष केन्द्र के खिलाफ देश की जनता की आवाज बनती है तब तब एजेंसियों का दुरुपयोग कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ केन्द्र सरकार करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लाख प्रयास कर लें न कांग्रेस को डरा पाएगी न प्रजातंत्र को।

सत्याग्रह सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने की।

सत्याग्रह सभा को संबोधित करने वालों में विधायक विक्सल कोनगाडी, उमा शंकर अकेला, राकेश कच्छप, ममता देवी, शिल्पी नेहा तिर्की, सुखदेव भगत, केशव महतो कमलेश, सुलतान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीेश पॉल मुंजनी, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ,  संजय लाल पासवान, नेली नाथन, कुमार गौरव, कुमार राजा, राजेश सिन्हा सन्नी, जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, मनोज सहाय पिंकू, नरेश वर्मा, जैश रंजन पाठक, सुरेश बैठा, अवधेश कुमार सिंह, बृजेन्द्र सिंह, रोशन बरवा, अनूप केशरी, मंजूर अंसारी, शमशेर आलम, सुरेन राम , आनंद बिहारी दूबे शिव कुमार भगत, शािमल है।

सत्याग्रह सभा में प्रदीप तुलस्यान, मदन मोहन शर्मा, रवीन्द्र सिंह, सुनील सिंह, गजेन्द्र सिंह, अजहर पप्पू, आलोक दूबे, चंचल चटर्जी, डॉ सुशील मरांडी, शकील अख्तर अंसारी, अभिलाष साहू, अमरेन्द्र सिंह, आमिर हासमी, ज्योति सिंह मथारू, जगदीश साहु नरेन्द्र लाल गोपी, राजेश चन्द्र राजू, राजकुमार यादव, छोटू सिंह, विजय कुमार सिंह, शहजादा हुसैन, अजय जैन, कमल ठाकुर, सुधीर कुमार चन्द्रवंशी, सोनू इमरान, पंकज मिश्रा, नेसार खान, राजन वर्मा, विनिता पाठक, साधु शरण गोप, बसुदेश वर्मा, तुलसी मोदी, राजन सिंह राजा, फिरोज रिज्वी मुन्ना, योगेन्द्र सिंह बेनी, सोनी नायक, प्रेम कुमार, दीपक ओझा, नितिन सिरमोर, राजीव पांडे, बैलस तिर्की, सीपी संतन, सतीश केडिया, शांतनू मिश्रा,  जितेन्द्र त्रिवेदी,  विनंजय भारती बल्कू, गुलाम रब्बानी, अजय सिंह, चंदन बैठा, राजेश सिंह मिंटू, तनवीर आलम, परवेज आलम, मेरी तिर्की, सत्यनारायाण यादव, प्रमोद सिंह, विजय चौहान, संजय तिवारी, मनोज सिंह, संजय शर्मा,  उमेश गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा, ज्योति कुमार यादव, राजेश कुमार पप्पू सिंह, मो सलीम, गुड्डा गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।


Share: