राष्ट्र सर्वोपरि विचार को जन जन तक पहुंचाने केलिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज जरूरी : दिलीप सैकिया

Share:

डॉ अजय ओझा।

कार्यकर्ता पार्टी के मूलधन हैं ।

जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा में प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम : दीपक प्रकाश।

पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के मूलधन हैं,और इन्हे पार्टी के रीति ,नीति,विचार,संस्कार की गहराई तक पहुंचाने केलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया ने आज प्रदेश भाजपा द्वारा मधुबन गिरिडीह में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गौरवशाली भारत के अतीत के आधार पर व्यक्ति निर्माण,समाज परिवर्तन फिर राष्ट्र पुनर्निर्माण का कार्य जनसंघ से अबतक लगातार जारी है। इसके लिए प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा जैसे शरीर को स्वस्थ रखने केलिए व्यायाम आवश्यक है वैसे ही संगठन की मजबूती केलिए प्रशिक्षण आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में मां भारती की सेवा का भाव अनवरत जागृत रहे,कभी किसी परिस्थिति में भटकाव न हो इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि उपदेश देने से अच्छा उदाहरण बने। स्वयं आदर्श बने और बनाएं। और इसका उदाहरण कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में प्रस्तुत किया है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्र सर्वोपरि विचार, प्रथम पुरुषी विचार, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ताओं के सात मूल मंत्र सेवा भाव,समन्वय,संतुलन, संयम,संवेदना,सकारात्मकता और संपर्क संवाद को आत्मसात करते हुए संगठन कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कहा कि आज हमारे पास विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री का नेतृत्व मिल रहा। जो देश केलिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी के नेतृत्व में झारखंड के कार्यकर्ताओं ने विपरित परिस्थितियों में भी संगठन कार्य को मजबूती दी है और लंबा संघर्ष भी किया है।

उन्होंने कहा कि हमे पार्टी की नीतियों के साथ मोदी सरकार की लोककल्याण की योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचाना है।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की राजनीतिक यात्रा में प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अद्भुत आध्यात्मिक चेतना से युक्त स्थल पर हो रहा को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 15सत्रों में आयोजित है जिसमे वैचारिक पक्ष,सैद्धांतिक अधिष्ठान,देश की सुरक्षा ,आत्मनिर्भर भारत ,केंद्र सरकार की उपलब्धियों सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। विषय के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि यह वर्ग कार्यकर्ताओं केलिए रिफ्रेशर कोर्स भी है और सीखने का अवसर भी है।

नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी का हुआ स्वागत

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में भाजपा झारखंड के नवनियुक्त संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी स्वागत एवम अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर नए संगठन महामंत्री का अभिनंदन किया।

प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन महापुरुषों के चित्र माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् गान के साथ हुआ।
उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी , राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,मनोज सिंह,उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया। जबकि अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,निर्भय शहाबादी,सुभाष चन्द्र सिन्हा,श्यामा प्रसाद, अशोक उपाध्याय,सुरेश साव,चुन्नू कांत, दिनेश प्रसाद यादव ने किया।

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद,सांसद पी एन सिंह,यदुनाथ पांडेय, सांसद सुनील सिंह, महामंत्री सांसद आदित्य साहू, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विरांची नारायण, भानु प्रताप शाही, नवीन जायसवाल,केदार हाजरा,नारायण दास सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के संयोजक, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

आज प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के सदस्य हेमंत गोस्वामी ने संबोधित किया।


Share: