भारत के कुछ महत्वपूर्ण राम मंदिर

Share:

जयति भटाचार्य ।
भारत में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के हजारों मंदिर हैं। प्रस्तुत है कुछ महत्वपूर्ण राम मंदिर।

अयोध्या राम मंदिर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश – अयोध्या में राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। जब यह राम मंदिर बनकर तैयार होगा तो यह बहुत ही शानदार होगा। इस मंदिर की रूप रेखा अहमदाबाद के सोमपुराओं ने की है। सोमपुरा अपने वास्तुकला कौशल के लिए जाने जाते हैं और सोमनाथ मंदिर के डिजाइन बनाने में भी शामिल थे।

राजा राम मंदिर, ओरछा, मध्य प्रदेश – ओरछा का राजा राम मंदिर अपने आप में अनूठा है। यहां पर राम भगवान के रूप में नहीं बल्कि राजा के रूप में पूजे जाते हैं जो महल में रहते हैं। मंदिर के सभी रीति रिवाज ऐसे हैं जो राजा के लिए उपयुक्त हों। यहां तक कि प्रत्येेक दिन श्री राम को गार्ड आफ आनर दिया जाता है।

भद्राचलम मंदिर, तेलेंगाना – इस श्री सीता रामचन्द्र स्वामी मंदिर को भद्राचलम या भद्रारी भी कहते हैं क्योंकि यह तेलेंगाना के भद्राचलम शहर में स्थित है। इसे दक्षिण का अयोध्या भी कहते हैं और यह दक्षिण में श्री राम का एक बहुत ही पवित्र तथा मशहूर मंदिर है।

रामा स्वामी मंदिर, कुम्भकोनम, तामिलनाडू – श्री राम को समर्पित यह मंदिर 16वीं सदी का है जो तामिल नाडू के कुम्भकोनम में स्थित है। इसकी वास्तुकला बेहद सुंदर है और रामायण के घटनाओं की नक्काशी की हुई है।

कालाराम मंदिर, नासिक, महाराष्ट्र – कालाराम मंदिर नासिक के पंचवटी इलाके में स्थित है। इस मंदिर में राम की जो मूर्ति है वह काले रंग की है, इसलिए इसका नाम कालाराम मंदिर पड़ा। माना जाता है कि असली मंदिर 2000 साल पहले गोदावरी के तट पर था, जो एक आक्रमण के दौरान नष्ट हो गया। मूर्ति को बचाने के लिए गोदावरी में फेंक दिया गया था। अनेक साल बाद चमत्कारिक रूप से यह मूर्ति मिली और इस कालाराम मंदिर का निर्माण हुआ।


Share: