इमरान खान के इश्क की पारियां

Share:

जयति भटाचार्य ।
इमरान खान एक बेहतरीन क्रिकेटर थे जो बाद में राजनीति में आ गए लेकिन इसके अलावा उनका एक और रूप भी है लेडी किलर का। इमरान खान का कहना है कि उन्हें लेडी किलर तो मीडिया ने बनाया है। लेकिन इमरान के इश्क के चर्चे तो बहुत आम थे। एक जमाना था जब उनकी स्टाइल और लुक्स के पीछे लड़कियां पागल थीं। उन्हें लेडी किलर और सेक्स सिंबल जैसे खिताब मिले थे। अनेक लड़कियां तो उनका क्रिकेट केवल इमरान के दीदार करने के लिए ही देखती थी। बाॅलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ इमरान के अफेयर के चर्चे सुने गए हैं।
सन् 1985 में रेखा और इमरान एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के इश्क की चर्चा अखबार की हेडलाइंस बनने लगी थीं। उस समय इमरान कुछ दिनों के लिए मुंबई आए थे और रेखा के पास ही रूके थे। दोनों को नाइट क्लब में स्पाॅॅॅट भी किया गया था। उन दोनों के शादी की बात हवा में तैरने लगी थी। रेखा की मां ने दोनों की कुंडली भी मिलवा ली थी। फिर अचानक इमरान शादी से पीछे हट गए। इमरान ने मीडिया में बयान दिया कि इन अभिनेत्रियों के साथ कुछ समय रहा जा सकता है। मैं भी कुछ समय तक रहता हूं फिर आगे बढ़ जाता हूं। मैं किसी अभिनेत्री से शादी नहीं करूंगा।
1979 में इमरान खान के लिए प्ले बाॅय शब्द का प्रयोग पहली बार हुआ। खबरों के अनुसार हैंडसम इमरान खान और खूबसूरत बाॅॅॅलीबुड अभिनेत्री  जीनत अमान एक दूसरे पर फिदा हो चुके थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे पर बात आगे नहीं बढ़ी और जीनत अमान का दिल टूट गया। 1979 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। उस समय इमरान का 27वां जन्मदिन था। बंगलूरू के क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में उन्होंने अपने टीम मेट्स के साथ अपना जन्मदिन मनाया परंतु कुछ भारतीय अखबारों के अनुसार इमरान खान ने अपना जन्मदिन जीनत अमान के साथ मनाया था। इमरान या जीनत किसी ने भी  कभी भी अपने इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा।
प्ले बाॅय इमरान खान और बाॅलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी के अफेयर के किस्से भी खूब उछले थे। अब दोनों का नाम एक साथ जुड़ना पत्रकारों के दिमाग की उपज थी या दोनों वाकई में दिल हार चुके थे यह कहना मुश्किल है क्योंकि किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। पर यह तय है कि दोनों की चर्चा उस समय हाॅट गाॅसिप बन चुकी थी।
कहा जाता है कि शादी शुदा और दो बेटियों का मां मुनमुन सेन को इमरान खान बहुत पसंद करते थे। मुनमुन सेन भी इमरान खान के लुक्स और स्टाइल पर फिदा हो गई। यह खबर छुपी नहीं रही। एक साक्षात्कार में मुनमुन सेन ने स्वीकार किया कि उन्हें इमरान के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। यह सुनकर सुचित्रा सेन बौखला गईं और बेटी को वापस कोलकाता बुलाकर घर में नजरबंद कर दिया। मुनमुन सेन इमरान से नहीं मिल सकीं और उनकी लव स्टोरी ने दम तोड़ दिया। यह किस्से आज भी ताजा हैं। उस समय बाॅलीवुड अभिनेत्रियों के पसंदीदा हीरो इमरान खान ही थे।
 इमरान खान के इश्क के चर्चे केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे। क्रिकेट के शुरूआती दिनों में इमरान शर्मीले स्वभाव के थे। परंतु उनकी जिंदगी हमेशा ही मीडिया के सामने एक खुली किताब थी। उनका जन्म एक उच्च मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वह चार बहनों से घिरे मीन मेख निकालने वाले और उधम मचाने वाले थे। क्रिकेट करियर के प्रारंभ के दिनों में वह ब्रिटेन के उद्योगपति की बेटी सीता व्हाइट से मिले। दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई। छह साल तक उनका रिलेशनशिप चला। 1997 में सीता ने कहा कि उन दोनों की एक पांच वर्षीया बेटी है जिसका नाम टायरन व्हाइट है। हालंकि इमरान ने सीता से कभी शादी नहीं की लेकिन उनकी रिलेशनशिप हमेशा खबरों में बनी रही। इसके बाद इमरान ने रिश्ता तोड़ दिया।
इमरान खान के इश्क की दास्तान एवं निशानियां कहां कहां है यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता क्योंकि सभी अफेयर सामने भी नहीं आए। इमरान 42 की उम्र तक अविवाहित रहे। उसके पश्चात अब तक तीन शादियां की। दो शादी नाकामयाब रही। उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी आत्मकथा में इमरान के विवाह पूर्व सेक्स लाईफ के बारे में बहुत सारे खुलासे किए।
सबसे चैंकाने वाला खुलासा था – इमरान का 70 के दशक की सबसे सेक्सी बाॅलीवुड अभिनेत्री से अफेयर। रेहम खान ने लिखा है कि यह बात उस समय उन्होंने सुनी थी पर सभी ने इसे अफवाह समझा था लेकिन इमरान ने इस पर सच्चाई की मुहर लगा दी। इमरान को अभिनेत्रियों से इश्क लड़ाने में बड़ा मजा आता था। रेहम ने आगे आत्मकथा में लिखा कि उनकी शादी के कुछ दिनों बाद इमरान की बेटी टायरन की बात हो रही थी। इमरान ने हंसते हुए कहा सब मिला कर पांच हैं जितना मुझे मालूम है। रेहम के पूछने पर कि पांच क्या, इमरान ने कहा बच्चे। रेहम ने पूछा कैसे मालूम हुआ तो इमरान ने कहा इनकी मां ने मुझे बताया। इसमें भारतीय भी हैं। सबसे बडे़ संतान की उम्र इस समय 34 है। रेहम ने पूछा था कि दूसरों ने क्यों नहीं बताया तो इमरान ने कहा कि अपनी शादी बचाने के लिए। इन खुलासों को लेकर इमरान की पार्टी में कोई हलचल नहीं हुई थी। इमरान ने कहा था कि बच्चों के बारे में तो उसने जेमिमा को भी बता दिया था। आज इमरान खान नेता बनकर बहुत कुछ कहते हैं पर इमरान खान की जिंदगी का यह पहलू कभी मिट नहीं सकता। इससे समझा जा सकता है कि इमरान लड़कियों को इस्तेमाल करने में कितने माहिर थे।


Share: