अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जनजातीय कलाकार जोधईया बाई को मुख्यमंत्री ने लगाया गले

Share:

शिव नारायण त्रिपाठी।
शहडोल। बैगा पेंटिंग्स के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल करने वाली 80 वर्षीय जन जातीय बैगा कलाकार जोधईया बाई को गले लगाकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गत दिवस उमरिया जिले के ग्राम डगडौहा में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उसी कार्यक्रम स्थल पर बैगा कलाकार जोधईया बैगा द्वारा जन गण मन तस्वीर की प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने जोधइया बाई से मिलकर उन्हें गले लगा लिया। उन्होने जोधईया बाई द्वारा तैयार की गई काष्ठ मूर्ति तथा बैगा पेंटिग्स का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम में जन जातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह तथा विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री श्री चैहान को जोधईया बाई बैगा द्वारा तैयार की गई काष्ठ कला मूर्ति तथा बैगा पेंटिंग्स भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने हस्ताक्षर कर शुभकामनाएं दी।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *