Share:

अभिनेत्री स्वातिलेखा के निधन पर सोहिनी ने दी शोक वार्ता
कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का निधन बुधवार को हुई है। मृत्यु के समय उनकी उम्र 71 वर्ष थी। उनके निधन पर उनकी बेटी सोहिनी ने शोक वार्ता दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि मां सबकी यादों में रहे।
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री स्वातिलेखा हृदय रोगी थी। 21 दिनों से उन्हें इलाज के दौरान आईसीयू में रखा गया था। उनके निधन से उनकी बेटी सोहिनी सेनगुप्ता को गहरा सदमा पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि हमारी मां स्वर्ण पदक विजेता थीं। वे सबकी यादों में बसती रहे। सोहिनी ने कहा कि मां 25 दिनों से आईसीयू में थीं। हमलोगों ने उन्हें स्वस्थ्य करने की हर सम्भव कोशिश किया था। अन्ततः उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उल्लेखनीय है कि 1970 साल में इलाहाबाद के मंच से अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता ने अभिनय की शुरुआत की थी। 1978 में उन्होंने ‘नान्दीकार’ नाटक दल के साथ काम शुरू किया। इस तरह कई छोटी बड़ी फिल्मों एवं नाटकों में उन्होंने काम करके अमिट छाप छोड़ गई। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा 


Share: