मालबाजार हादसा : पुलिस को घेरकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Share:

अनु ‘गंगा’।

जलपाईगुड़ी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में हुए हादसे को लेकर बचाव कार्य में लापरवाही को लेकर गुरूवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा मालबाजार कैटेक्स मोड़ पर पथावरोध भी किया गया।

बताया जा रहा है कि मालबाजार के हड़पा बांध के पानी में डूबने से अब तक आठ लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि कई लापता हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पहले से सतर्क न होने की वजह से यह घटना हुई है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन के तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। आरोप है कि हजारों दर्शकों की भीड़ लगेगी यह जातने हुए भी इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पुलिस पर्याप्त संख्या में उपस्थित नहीं थे। उधर आपदा प्रबंधन के पास रस्सी के अलावा कोई भी अन्य वस्तुएं नहीं थी। यहां तक कि पर्याप्त मात्रा में नौका भी उपलब्ध नहीं थी। पुलिस के मदद के लिए स्थानीय लोग भी सामने आए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी तरफ चिकित्सा में भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ किया गया है। जिसकी खबर मिलते ही काफी संख्या में पुलिस वाहिनी ने पहुंचकर नियंत्रित किया। ऐसे कई आरोपों को लेकर विरोधी पार्टियां सवाल खड़े कर रहे हैं।


Share: