राहुल गांधी को महाराष्ट्र की एक अदालत ने भेजा समन

Share:

नई दिल्ली/मुंबई, 06 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा नेताओं की अवमानना मामले में मुंबई की एक अदालत ने सम्मन जारी कर 15 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है।

मझगांव (मुंबई) के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट पी मोकाशी ने भाजपा कार्यकर्ता महेश हुकुमचंद श्रीश्रीमल द्वारा दायर शिकायत पर यह सम्मन जारी किया है।

शिकायतकर्ता महेश महाराष्ट्र भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और भाजपा युवा मोर्चा के सचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण हुआ था। यह सारे तथ्य जुटाकर उन्होंने मानहानि का मामला दायर किया था।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने माना कि एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर उनकी मानहानि याचिका स्वीकार योग्य है। जिन शब्दों ने प्रधानमंत्री का अपमान किया उसमें एक भाजपा कार्यकर्ता का अपमान भी शामिल है। इसी आधार पर कोर्ट ने राहुल गांधी को समन किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *