घर घर तिरंगा लगायें – आजादी का अमृत पर्व मनायें : धर्मपाल सिंह

Share:

भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन ।

रांची, 3 अगस्त । भाजपा झारखंड मुख्यालय पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडे घर-घर में फहराये जाएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में तिरंगा झंडो की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यालय में स्टॉल खोला गया है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का उत्सव मनाएंगे।

कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाईक, सरोज सिंह, गुनानंद महतो, उमाशंकर केडिया, सूर्यप्रताप,भूपेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, अवधेश दुबे, अजय दुबे, रणधीर कुमार दास सहित कई उपस्थित थे।


Share: