अधीक्षण अभियंता के तेवर सख्त, खंसार उप केंद्र पहुंचे मकैनिक

Share:

संवाददाता उर्मिला शर्मा।

फूलपुर। तीन दिन पूर्व आई जबरदस्त आंधी में जहां खंसार उप केंद्र की में बड़ी खराबी आने के कारण स्थानीय कर्मचारियों को उप केंद्र डाइवेट इनकमिंग से चलाना पड़ा। जो खतरे से खाली नहीं था। परंतु उपखंड स्तर के जिम्मेदारों के बस की बात नहीं थी। अतः अधीक्षण अभियंता आनंद पांडेय के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने वर्कशॉप से ताबड़तोड़ मिस्त्री भेज दिया। मंगलवार को सुबह से ही फीडरो की मरम्मत चल रही है। शाम तक सप्लाई बहाल हो जाने की आशा है। एसडीओ प्रांजल मिश्र बराबर मॉनटरिंग कर रहे हैं। उप केंद्र के समस्त कर्मी मुलायम, आशीष, उदय यादव, कल्लू सरोज, बबलू आदि भी जी जान से जुटे रहे।


Share: