विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक

Share:

डॉ अजय ओझा।

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक।

उच्च न्यायालय में लंबित 307 काउंटर एफिडेविट फाइलिंग की समीक्षा।

तय समय सीमा से पहले प्रति शपथ पत्र दायर करें : उपायुक्त।

सरकारी वकीलों को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को प्रति शपथ पत्र दायर करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश।

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश।

रांची, 12 जुलाई। उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी उप समाहर्ता विधि शाखा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और शहर अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उच्च न्यायालय एवं उपायुक्त न्यायालय में न्यायालय वाद और काउंटर एफिडेविट फाइलिंग की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित 307 काउंटर एफिडेविट फाइलिंग की समीक्षा की। विभागावार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने तय समय सीमा से पहले प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारी 1 सप्ताह पूर्व ही प्रति शपथ पत्र दायर करें।

उपायुक्त ने सभी सरकारी वकीलों को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को प्रति शपथ पत्र दायर करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त रांची में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि अवमानना की स्थिति उत्पन्न ना हो।

उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायलय के उस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया जिसमें जिला स्तरीय कार्यालय के मामलों में जिस पत्र /आदेश / अधिसूचना के विरूद्ध बाद दायर किया गया हो, उस पत्र / आदेश / अधिसूचना निर्गत करने वाले पदाधिकारी से 02 (दो) स्तर उच्च पद के पदाधिकारी से तथ्य विवरणी पर अनुमोदन प्राप्त किया जाय। प्रतिशपथ-पत्र दायर करने हेतु अवर सचिव से अन्यून पद के पदाधिकारी को प्राधिकृत किया जाय। प्रतिशपथ-पत्र हेतु तथ्य विवरणी अनुमोदित करने वाला पदाधिकारी ही प्रतिशपथ-पत्र दायर करने वाले पदाधिकारी को नामित करेंगे।

विभागवार लंबित मामलों का विवरण निम्न है:-

  1. अनुमण्डल पदाधिकारी सदर-15
  2. अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू रांची-19
  3. भूमि सुधार उप समाहत्ता, सदर रांची- 30
  4. जिला भू० अर्जन पदाधिकारी रांची – 21
  5. विशेष विनियमन पदाधिकारी, रांची- 11
  6. जिला अवर निबंधक, रांची- 5
  7. जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची-15
  8. जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची-7
  9. जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची-7
  10. जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची- 4
  11. जिला शस्त्र पदाधिकारी, रांची- 7
  12. सहायक आयुक्त, उत्पाद, रांची- 10
  13. सिविल सर्जन. रांची- 4
  14. बन्दोबस्त पदाधिकारी, रांची-13
  15. अंचलाधिकारी बडागाई. रांची-12
  16. अंचलाधिकारी बुण्डू रांची-7
  17. अंचलाधिकारी हेहल, रांची-11
  18. अंचलाधिकारी कांके, रांची-16
  19. अंचलाधिकारी नगडी, रांची- 35
  20. अंचलाधिकारी नामकुम, रांची- 14
  21. अंचलाधिकारी ओरमांझी, रांची- 6
  22. अंचलाधिकारी रातु, रांची- 4
  23. अंचलाधिकारी शहर, रांची-16
  24. अंचलाधिकारी अरगोड़ा-18

Share: