पेड से टकराई हाईवा। घटनास्थल पर चालक की मौत।

Share:

बेनीमामधव सिंह ।

स्टोन चिप्स से भरा हाईवा पेड़ से टकराने के कारण चालक की चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उप चालक को हल्की चोट आई है। उसका जान बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तड़के 5:00 बजे भोर में अचानक जोर की आवाज होने से घटनास्थल पर ग्रामीणों के पहुंचने पर पता चला कि स्टोन चिप्स लदा हाईवा बीआर 24 जी सी 3043 सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक की स्टेरिंग से दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पाटन पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा दी गई। उसके बाद पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।दोपहर तक शव नहीं निकाला गया जा सका था ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मडरिया माइंस पाटन से 4:00 बजे भोर में चिप्स लोड कर उक्त वाहन माईनस से निकलकर डाल्टनगंजकीओरजारही थी। इसी बीच बसदह ग्राम जिजोई नहर 4 नंबर फौल के पास पीपल के पेड़ से वाहन की टक्कर हो गई जिससे वाहन का अगला पोरशन पेड़ से टकराने के कारण वाहन का अगला भाग पूरा पीछे की ओर दब गया। जिससे चालक नंदकिशोर राम स्टेरिंग में फंस जाने से उसकी वही मृत्यु हो गई।उपचालक सुरजीत सिंह को पाटन अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया है। अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज के बाद उपचालक को छुट्टी दे दी गई है। वहीं पाटन पुलिस मामले की छानबीन तथा कानून कार्रवाई करने में जुट गई है।मृतक चालक नंदकिशोर राम 40 वर्ष सासाराम राजपुर तथा उपचालक सुरजीत सिंह डेहरी का रहने वाला है।


Share: